रेड्डी के निधन पर बिहार में दो दिन का राजकीय शोक
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रेड्डी की मौत पर शोक जताते हुए कहा कि रेड्डी के निधन से कांग्रेस और आंध्र प्रदेश को ही नहीं बल्कि पूरे देश को क्षति हुई है।
उन्होंने कहा कि रेड्डी एक योग्य प्रशासक ही नहीं बल्कि जनता के नेता थे। उन्होंने कहा कि जब से उन्हें खोजने के लिए ऑपरेशन आरंभ हुआ था तभी से वह भगवान से उनके सकुशल लौटने की प्रार्थना कर रहे थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस


Click it and Unblock the Notifications