रेड्डी के निधन पर लालू ने जताया शोक
रेड्डी के निधन पर अपने शोक संदेश में लालू ने कहा कि रेड्डी न केवल सुलझे हुए इंसान थे बल्कि योग्य प्रशासक भी थे। उन्होंने कहा कि उनके मुख्यमंत्रित्व काल में आंध्र प्रदेश में ग्रामीण विकास की योजनाओं को जितनी तेज गति से क्रियान्वित किया गया, वह अतुलनीय है।
उन्होंने कहा कि उनके असामयिक निधन से देश ने एक अच्छा नेता खो दिया है। यह अपूरणीय क्षति है। उल्लेखनीय है कि रेड्डी की मौत बुधवार को एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना में हो गई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications