मेले में भगदड़ से 3 महिलाओं की मौत, जांच के आदेश (लीड-1)

मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर में हुई घटना पर दुख प्रकट करते हुए इस पूरे मामले की जांच एक समिति द्वारा कराये जाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि इस जांच समिति के अध्यक्ष मुख्य सचिव अनूप मुखर्जी होंगे।

उन्होंने मृतक के परिजनों को डेढ़-डेढ़ लाख रुपये मुआवजा देने का एलान किया। उन्होंने कहा कि मामले में दोषी लोगों को किसी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

जहानाबाद के पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) अंजनी कुमार सिंह ने गुरुवार को बताया कि बड़ाबड़ पहाड़ पर भगवान शिव का एक मंदिर है। अनंत चतुर्दशी के मौके पर यहां एक मेला लगता है। मेले के कारण आज मंदिर में पूजा करने वालों की बड़ी भीड़ जमा हो गई। इसी बीच मंदिर पर जाने वाली सीढ़ी की रेलिंग टूट गई जिससे भगदड़ मच गई।

उन्होंने बताया कि भगदड़ में तीन महिला दर्शनार्थियों की सीढ़ी से गिर जाने के कारण घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि भगदड़ में 20 से ज्यादा लोग घायल हो गए।

सिंह के मुताबिक घायलों को गया, जहानाबाद तथा पटना के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती करा दिया गया है। उन्होंने बताया कि घायलों में से छह की स्थिति गंभीर बताई जाती है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+