सिरिंज हमलों के खिलाफ चीनी शहर में प्रदर्शन
चीनी समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक शहर के जियाजिमेन इलाके में हुए प्रदर्शन में 1,000 से अधिक लोगों ने भाग लिया। रेनमिन, सिनेमा और बियुआनचुन बाजारों में भी प्रदर्शन हुए।
लोग तब सड़कों पर उतर आए जब एक युवक ने एक पांच वर्षीया बच्ची को सुई चुभो दी। हमले में हाइपोडर्मिक सिरिंज का इस्तेमाल किया गया। उल्लेखनीय है कि ऐसे सिरिंज का इस्तेमाल शरीर में तरल पदार्थ या गैस इंजेक्ट करने या बाहर निकालने के लिए किया जाता है।
हाल के दिनों में हान, युघूर, हुई, कजाक और मंगोलियाई समुदायों के लोगों की ओर से ऐसे हमलों की शिकायत मिलती रही है। एक स्थानीय कम्युनिस्ट नेता झू हैलुन ने इस सिलसिले में 15 लोगों को गिरफ्तार किए जाने की पुष्टि की है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications