वाईएसआर के निधन पर मध्य प्रदेश में दो दिनों का शोक घोषित
चौहान ने कहा, "रेड्डी ने सिंचाई के क्षेत्र में अद्भुत काम किया। गरीबों को मकान देने की उनकी जो योजना थी उस पर मध्य प्रदेश में भी अमल किया गया है। गरीबों के इलाज के लिए रेड्डी द्वारा चलाई गई योजना भी अनुकरणीय है।"
दलितों और गरीबों के लिए रेड्डी द्वारा किए गए कार्यों को याद करते हुए चौहान ने कहा कि दोबारा सत्ता में लौटना उनकी लोकप्रियता का प्रमाण है।
राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने भी रेड्डी के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा है कि रेड्डी जुझारु और प्रभावशाली नेता थे। उनके निधन से आंध्र प्रदेश और कांग्रेस ने अच्छा नेता खो दिया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications