मूडीज ने की भारत की विकास दर 6.4 प्रतिशत रहने की भविष्यवाणी
मूडीज की शोध शाखा मूडीज इकोनॉमी डॉटकॉम के अर्थशास्त्री शेरमन चान ने कहा, "जून की तिमाही में भारत का आर्थिक प्रदर्शन आश्चर्यजनक रूप से बेहतर रहा। हमारी 5.9 प्रतिशत की आर्थिक विकास दर की भविष्यवाणी के विपरीत वार्षिक आधार पर विकास दर 6.1 प्रतिशत बढ़ी।"
चान ने कहा कि पहली तिमाही में आशा से अधिक विकास दर के कारण मूडीज ने जीडीपी में 6.2 प्रतिशत वृद्धि के अनुमान को बढ़ाकर 6.4 प्रतिशत कर दिया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications