वाईएसआर का उत्तराधिकारी बेटे जगनमोहन को बनाने की मांग
कुछ मंत्रियों ने तो खुले तौर पर जगनमोहन को मुख्यमंत्री बनाए जाने की मांग की है। प्रदेश के कांग्रेस सांसदों के एक समूह ने इस सिलसिले में एक बैठक की और तय किया कि वे अपनी यह मांग कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के समक्ष रखेंगे।
सूत्रों के मुताबिक लगभग 100 विधायकों ने जगनमोहन को मुख्यमंत्री बनाने की मुहिम आरंभ की है। समर्थक कार्यकर्ता राज्यभर में यह एसएमएस संदेश भेज रहे हैं कि 'जब इंदिरा गांधी के निधन के बाद राजीव गांधी को प्रधानमंत्री बनाया जा सकता है तो वाईएसआर के पुत्र जगनमोहन को क्यों नहीं।'
जगमोहन फिलहाल लोकसभा के सदस्य हैं। पिछले लोकसभा चुनाव में उन्होंने कड़प्पा से जीत हासिल की थी। वह साक्षी नामक एक टेलीविजन चैनल चलाते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications