वाईएसआर के हेलीकॉप्टर दुर्घटना की जांच करेगा डीजीसीए
नागरिक उड्डयन मंत्री प्रफुल्ल पटेल ने यहां संवाददाताओं से कहा, "डीजीसीए ने हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने के कारणों की जांच आरंभ कर दी है। प्राथमिक जांच के अनुसार हेलीकॉप्टर के खराब मौसम के कारण दुर्घटनाग्रस्त होने की आशंका है।"
पटेल ने कहा कि पूरी उड़ान के दौरान हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी का कोई संकेत नहीं मिला। हेलीकॉप्टर में मौसम संबंधी राडार लगा था और वह वह विषम स्थितियों में भी उड़ान भरने में सक्षम था।
पटेल ने रेड्डी और अन्य चार लोगों की मौत पर शोक भी जताया। उन्होंने यह नहीं बताया कि डीजीसीए की जांच कब पूरी होगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications