बिहार में स्वाइन फ्लू का नया मामला नहीं
राज्य में अब तक 10 लोगों के नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं जिसमें से नौ की जांच रिपोर्ट आ गई है। अब तक एक मरीज में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है।
पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल (पीएमसीएच) के माइक्रोबॉयोलॉजी विभाग के डॉ़ विजय कुमार ने बताया कि आज दो व्यक्ति स्वाइन फ्लू की जांच के लिए यहां आये थे जिनमें फ्लू का कोई भी लक्षण नहीं दिखाई दिया। इस कारण स्क्रीनिंग के बाद दोनों को वापस भेज दिया गया। उन्होंने बताया कि इनमें एक व्यक्ति जहां दिल्ली का रहने वाला था वहीं एक व्यक्ति पटना का बताया जाता है।
इधर, पीएमसीएच के स्वाइन फ्लू वार्ड के को-आर्डिनेटर डॉ़ अशोक कुमार सिंह ने बताया कि यहां से अब तक राष्ट्रीय संचारी रोग संस्थान (एनआईसीडी) 10 नमूने भेजे गये हैं जिसमें से नौ नमूनों की जांच रिपोर्ट आ गयी है। इसमें सिर्फ एक मरीज में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। सिंह के मुताबिक 20 अगस्त को भेजे गये एक नमूने की जांच रिपोर्ट अब तक नहीं आई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications