मेले में भगदड़, 3 महिला दर्शनार्थियोंकी मौत
जहानाबाद के पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) अंजनी कुमार सिंह ने गुरुवार को बताया कि बड़ाबड़ पहाड़ी पर भगवान शिव का एक मंदिर है। अनंत चतुर्दशी के मौके पर यहां एक मेला लगता है। मेले के कारण आज मंदिर में पूजा करने वालों की बड़ी भीड़ जमा हो गई। इसी बीच मंदिर पर जाने वाली सीढ़ी की रेलिंग टूट गया जिससे भगदड़ मच गई।
उन्होंने बताया कि इस भगदड़ में तीन महिला दर्शनार्थियों की सीढ़ी से गिर जाने के कारण घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि भगदड़ में 20 से ज्यादा लोग घायल हो गए।
सिंह के मुताबिक घायलों को गया, जहानाबाद तथा पटना के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि घायलों में से छह की स्थिति गंभीर है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications