पेट्रोलियम पदार्थो की कीमतों की समीक्षा के लिए विशेषज्ञ समिति
योजना आयोग के पूर्व सदस्य किरीट एस.पारिख की अध्यक्षता वाली यह समिति तीन महीने के भीतर अपनी रिपोर्ट पेश करेगी।
मंत्रालय ने कहा कि समिति इन पदार्थो की कीमतों के लिए व्यावहारिक और टिकाऊ नीति के संबंध में सिफारिशें पेश करेगी। इसके साथ ही समिति कर ढांचे और राज्य तथा केंद्र की लेवी को तर्कसंगत बनाने के उपाय भी सुझाएगी।
समिति से सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनियों की वित्तीय स्थिति की समीक्षा करने और बाजार मूल्य से कम कीमत पर पेट्रोलियम पदार्थ बेचने से होने वाली क्षति की पूर्ति के उपाय सुझाने को भी कहा गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications