हैकरों ने लगाई राजकुमार विलियम और हैरी के मोबाइल में सेंध
ब्रिटेन के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि विलियम और हैरी ने इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई है लेकिन पुलिस इस संबंध में अब तक कोई पुख्ता सबूत नहीं जुटा पाई है।
विलियम ने बताया कि हैकरों ने उनके फोन में मौजूद वाइस मेल को सुन लिया है। हाल के दिनों में कई विशिष्ट व्यक्तियों ने अपने मोबाइल फोन को हैक किए जाने के संबंध में शिकायत दर्ज कराई है।
इस संबंध में शाही परिवार से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिग करने वाले एक पत्रकार को 2007 में चार महीने की जेल भी हुई थी। उस पर शाही परिवार के सदस्यों के मोबाइल वाइस मेल में सेंध लगाने के प्रयास का आरोप था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications