पाक सेना ने तालिबान विरोधी अभियान की समीक्षा की
सैन्य सूत्रों के हवाले से ऑनलाईन न्यूज एजेंसी ने खबर दी है कि पश्चिमोत्तर सीमा प्रांत के मलकंद डिविजन के राह-ए-रस्त इलाके में आतंकवादियों के खिलाफ पाक सेना की रचनात्मक एवं सकारात्मक रणनीति के नतीजों पर इस बैठक में व्यापक चर्चा हुई। सेना का दावा है कि उसने स्वात एवं मलकंद के 90-95 फीसदी हिस्से को आतंकवादियों से मुक्त करा लिया है। इन इलाकों में 26 अप्रैल से आतंकवादियों के खिलाफ अभियान शुरू हुआ था।
अधिकारियों के मुताबिक अभी तक कार्रवाई में 1,500 से अधिक आतंकवादी मारे जा चुके हैं, जो बड़ी कामयाबी है। सेना का मानना है कि स्वात और मलकंद में प्राप्त सफलता दूसरे इलाकों में भी हासिल की जा सकती है, बशर्ते कि रणनीति पर अमल जारी रहे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications