रोसैया ने कार्यवाहक मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली
आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश ए. आर. दवे ने राजभवन में उन्हें पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई।
कांग्रेस विधायक दल द्वारा नया नेता चुने जाने तक रोसैया कार्यवाहक मुख्यमंत्री के रूप में काम करेंगे।
शपथ लेने के बाद संवाददाताओं से बातचीत में रोसैया ने कहा, "सामान्यत: शपथ लेने पर हर व्यक्ति खुश होता है लेकिन आज मैंने बहुत ही दु:खी मन से कार्यवाहक मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली है। चूंकि यह संवैधानिक जरूरत है, इसलिए मैं कार्यवाहक मुख्यमंत्री बनने को तैयार हुआ।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications