हरियाणा और पंजाब में दो दिन के राजकीय शोक की घोंषणा
चंडीगढ़, 3 सितम्बर (आईएएनएस)। हरियाणा और पंजाब सरकार ने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई.एस.राजशेखर रेड्डी की असामयिक मौत के बाद शुक्रवार को राजकीय शोक की घोषाणा की है। बुधवार को आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री की एक हेलीकाप्टर दुर्घटना में मौत हो गई थी।
हरियाणा के राज्यपाल जगन्नाथ पहाड़िया और मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने रेड्डी की मौत पर शोक जताया। पहाड़िया ने जहां उन्हें महान सामाजिक कार्यकर्ता बताया वहीं हुड्डा ने कहा, " रेड्डी एक अनुभवी सांसद और योग्य प्रशासक होने के साथ ही जनता के नेता थे।"
हरियाणा सरकार ने 3 और 4 सितंबर को दो दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है वहीं पंजाब सरकार ने उनके निधन के शोक स्वरूप सरकारी कार्यालय और शिक्षण संस्थानों को बंद करने का आदेश दिया है।
पंजाब सरकार ने भी गुरुवार और शुक्रवार को दो दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है।
पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने अपने शोक संदेश में कहा, "रेड्डी एक सुलझे हुए राजनीतिज्ञ और आम जनता से जुड़े हुए नेता थे।"
इंडो एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications