ब्रिटेन की सबसे लंबी शादी का 81 साल बाद अंत
फ्रैंक के पुत्र ने बताया कि अंतिम समय में भी उनके पिता उनकी मां का हाथ थामे हुए थे। उन्होंने बताया कि उनके माता-पिता का वैवाहिक जीवन 81 साल लंबा था।
फ्रैंक का निधन मंगलवार को प्लेमाउथ के वॉरविक पार्क इलाके में स्थित पैतृक निवास पर हुआ। उनकी पत्नी अनीता मिलफोर्ड भी 101 साल की हैं।
फ्रैंक और अनीता की शादी 26 मई, 1928 को कार्नवॉल में हुई थी। दोनों वाईएमसीए क्लब में डांस पार्टी के दौरान मिले थे।
फ्रैंक के 76 वर्षीय पुत्र का भी नाम फ्रैंक है। फ्रैंक ने बताया कि उनके माता-पिता ने नाजियों द्वारा की गई बमबारी के दौरान भी वॉरविक पार्क नहीं छोड़ा था।
फ्रैंक और अनीता मिलफोर्ड के दो बच्चे हैं। उनके पांच पोते-पोतियां और सात परपोते और परपोतियां हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications