रेड्डी की मौत पर राष्ट्रपति ने शोक जताया
रूस की यात्रा पर गईं राष्ट्रपति ने एक बयान जारी कर कहा, "डॉ. वाई. एस. राजशेखर रेड्डी एक प्रगतिशील मुख्यमंत्री थे जिन्होंने हमेशा आंध्र प्रदेश के लोगों की बेहतरी के लिए काम किया। मेरी उनसे कई मौकों पर मुलाकात हुई। वह आंध्र प्रदेश, खासकर ग्रामीण इलाकों और समाज के कमजोर तबके के विकास और महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए प्रतिबद्ध थे।
उन्होंने कहा कि रेड्डी की अचानक मौत से आंध्र प्रदेश की जनता के साथ-साथ देश ने एक प्रखर नेता खो दिया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications