सू की ने नजरबंदी की अवधि बढ़ाए जाने के फैसले को चुनौती दी
उनके एक वकील न्यान विन ने डीपीए न्यूज एजेंसी से बातचीत करते हुए कहा, "हमने निचली अदालत द्वारा सू की नजरबंदी की अवधि 18 महीने के लिए बढ़ाने के फैसले को चुनौती है। अब यह डिविजनल कोर्ट पर निर्भर करता है कि वह अर्जी को स्वीकार करती है या खारिज।"
याचिका यांगोन डिविजनल कोर्ट में दायर की गई है। सू की पिछले 20 वर्षों में 14 वर्ष हिरासत में बिता चुकी हैं। उन्हें फिलहाल यांगोन स्थित उनके पारिवारिक आवासीय परिसर में नजरबंद रखा गया है। यांगोन की इनसिन जेल में स्थापित एक विशेष अदालत ने सू की की हिरासत अवधि 18 महीने के लिए बढ़ाने का फैसला सुनाया था। सू की को नजरबंदी की शर्तो का उल्लंघन करने का दोषी करार दिया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications