शीला दीक्षित ने भी जताया वाईएसआर के निधन पर शोक
रेड्डी के निधन पर अपने शोक संदेश में शीला ने कहा, "वह एक कुशल प्रशासक और समर्पित नेता थे। आम आदमी के लिए शुरू की गई कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए वह कड़ी मेहनत करते थे। उनके निधन से आंध्र प्रदेश और देश ने एक लोकप्रिय नेता खो दिया। यह अपूरणीय क्षति है।"
ज्ञात हो रेड्डी की बुधवार को एक हवाई दुर्घटना में मौत हो गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications