वाईएसआर को हमेशा याद रखेगी जनता : सोनिया
कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक के बाद सोनिया ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा, "वाईएसआर एक समर्पित कार्यकर्ता और उत्कृष्ट व मेहनती नेता थे। उन्होंने समाज के सभी वर्गो का विकास किया। उनके योगदान को आंध्र प्रदेश की जनता हमेशा याद रखेगी।"
उन्होंने कहा, "आंध्र प्रदेश विधानसभा के पिछले चुनाव के दौरान दिल्ली में एक बैठक में उन्होंने मुझसे कहा था कि आप मुझ पर विश्वास कीजिए और मुझे रणनीति बनाने दीजिए। प्रदेश की जनता के विकास के हमने शानदार काम किया है।"
सोनिया ने कहा कि ईश्वर शोक संतप्त रेड्डी परिवार को यह दुख सहन करने की शक्ति दें।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications