राजकीय सम्मान के साथ होगा रेड्डी का अंतिम संस्कार
सरकार ने यह भी कहा कि रेड्डी के सम्मान में गुरुवार और शुक्रवार को दिल्ली और राज्यों की राजधानियों में राष्ट्रध्वज आधा झुका रहेगा।
कैबिनेट की बैठक के बाद सूचना और प्रसारण मंत्री अंबिका सोनी ने पत्रकारों को बताया कि रेड्डी के निधन के शोकस्वरुप आंध्र प्रदेश में राष्ट्रध्वज को आधा झुका दिया गया है।
सोनी ने बताया कि आंध्र प्रदेश के सभी सरकारी प्रतिष्ठान शुक्रवार को बंद रहेंगे। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक के दौरान रेड्डी की याद में दो मिनट का मौन रखा गया।
उल्लेखनीय है कि आंध्र प्रदेश के सबसे प्रभावशाली नेता के रूप में उभरे रेड्डी की बुधवार को हेलीकाप्टर दुर्घटना में मौत हो गई। उनके साथ हेलीकाप्टर के पायलट और तीन अन्य लोग भी हादसे का शिकार हो गए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications