वाईएसआर की मौत की घोषणा करते हुए रो पड़े रोसैया
76 वर्षीय रोसैया राज्य मंत्रिमंडल के सर्वाधिक उम्रदराज सदस्य हैं। रेड्डी के असामयिक निधन की आधिकारिक घोषणा करते समय वह फूट-फूट कर रो पड़े।
उन्होंने रुं धे गले से कहा, "मैंने सपने में भी कभी नहीं सोचा था कि मुझे इस बुरी खबर की आधिकारिक घोषणा करनी होगी। उनकी मौत की खबर पर सहसा विश्वास नहीं होता। कल तक जो व्यक्ति हमारे बीच काम कर रहा था, आज वह इस दुनिया में नहीं है।"
रोसैया ने कहा, "लोग पूरी रात अपने इस महान नेता की सुरक्षित घर वापसी के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते रहे। मंदिर, मस्जिद, चर्च, गुरुद्वारा हर जगह लोग उनकी रक्षा के लिए प्रार्थना करते रहे, लेकिन ईश्वर को कुछ और मंजूर था। कल रात तक हम राजशेखर के साथ काम करते रहे। ऐसे प्रतिबद्ध नेता का जाना बड़ी त्रासदी है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications