शेयर बाजारों में मिलाजुला रुख, सेंसेक्स में 69 अंकों की गिरावट (राउंडअप)
बंबई स्टाक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'सेंसेक्स' 69.13 अंकों (0.45 प्रतिशत) की गिरावट के साथ 15,398.33 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 15,598.18 के ऊपरी और 15,356.72 के निचले स्तर पर पहुंचा। कारोबार के आरंभ में सेंसेक्स 71.88 अंकों की बढ़त के साथ खुला।
नेशनल स्टाक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'निफ्टी' 14.80 अंकों (0.3 प्रतिशत) की गिरावट के साथ 4,593.55 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान निफ्टी 4,647.35 के ऊपरी और 4,581.05 के निचले स्तर पर पहुंचा। कारोबार के आरंभ में निफ्टी 0.40 अंक की मामूली के बढ़त के साथ खुला।
यद्यपि, बीएसई के मिडकैप और स्मालकैप सूचकांकों में वृद्धि दर्ज की गई। मिडकैप सूचकांक 12.77 अंकों (0.22 प्रतिशत) की वृद्धि के साथ 5,770.80 पर बंद हुआ। स्मालकैप सूचकांक 48.80 अंकों (0.71 प्रतिशत) की वृद्धि के साथ 6,917.82 पर बंद हुआ।
बीएसई में कारोबार के दौरान टिकाऊ उपभोक्ता वस्तुओं (कंज्यूमर ड्यूरेबल्स,सीडी),धातुओं और आईटी कंपनियों के शेयर मूल्यों में सबसे अधिक वृद्धि दर्ज की गई। सीडी कंपनियों के शेयर मूल्यों में 0.75 प्रतिशत,धातु कंपनियों के शेयर मूल्यों में 0.59 प्रतिशत और आईटी कंपनियों के शेयर मूल्यों में 0.49 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।
बीएसई में कारोबार के दौरान तेल एवं गैस ,हेल्थकेयर और पूंजीगत वस्तुओं (कैपिटल गुड्स,सीजी) की कंपनियों के शेयर मूल्यों में सबसे अधिक गिरावट दर्ज की गई। तेल एवं गैस कंपनियों के शेयर मूल्यों में 1.12 प्रतिशत,हेल्थकेयर कंपनियों के शेयर मूल्यों में 0.73 प्रतिशत और सीजी के शेयर मूल्यों में 0.58 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।
बीएसई में कारोबार का रुख सकारात्मक रहा और 1402 कंपनियों के शेयर मूल्यों में वृद्धि दर्ज की गई। 1305 कंपनियों के शेयर मूल्यों में गिरावट दर्ज की गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications