त्रिपुरा में मंत्रियों और विधायकों के वेतन में वृद्धि
त्रिपुरा विधानसभा में पारित किए गए विधेयक में मुख्यमंत्री, मंत्रियों, विपक्षी दल के नेताओं, विधायकों के साथ ही पूर्व विधानसभा सदस्यों की पेंशन में 35 प्रतिशत का इजाफा किया गया है।
त्रिपुरा संसदीय मामलों के मंत्री तपन चक्रवर्ती ने कहा, " मुख्यमंत्री का वेतन 9,200 से बढ़ाकर 12,500 रुपये कर दिया गया है। अध्यक्ष, मंत्रियों, विपक्षी दल के नेता और मुख्य सचेतक का वेतन 9,000 से बढ़कार 12,300 रुपये कर दिया गया है। विधायकों का वेतन 8,500 से बढ़कर 11,500 रुपये कर दिया गया है।"
उप विधानसभा अध्यक्ष और राज्य मंत्रियों का वेतन 8,700 से बढ़ाकर 12,000 रुपये कर दिया गया है।
पूर्व विधानसभा सदस्यों की पेंशन में वृद्धि की गई है। पेंशन 6,000 से बढ़ाकर 8,100 कर दिया गया है।
चक्रवर्ती ने कहा, "यह सत्य है कि त्रिपुरा के मुख्यमंत्री, मंत्रियों और विधायकों का वेतन देश में सबसे कम है।"
इंडो एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications