ईरानी संसद ने महिलाओं को मंत्री बनाने संबंधी 2 प्रस्ताव ठुकराए
इस इस्लामिक गणराज्य के इतिहास में यह पहला मामला है जब किसी महिला को मंत्री बनाया जाएगा। संसद ने मारज़िएह वादिह-दस्तजेर्दी को स्वास्थ्य मंत्री के तौर पर कैबिनेट में शामिल करने के प्रस्ताव पर सहमति की मुहर लगा दी है, वहीं सुसान केशावर्ज को समाज कल्याण मंत्री एवं फातेमेह आजोर्लू को शिक्षा मंत्री बनाने का प्रस्ताव खारिज कर दिया है। संसद के 286 सदस्यों ने इन दोनों प्रस्तावों के खिलाफ मत दिया।
संसद ने राष्ट्रपति महमूद अहमदीनेजाद के करीबी मोहम्मद अली-अबादी को मंत्री बनाए जाने के प्रस्ताव को भी खारिज कर दिया। शेष 18 प्रस्तावों को मंजूर कर लिया गया है। सबसे अधिक मत अहमद वाहिदी के नामांकन से जुड़े प्रस्ताव के पक्ष में मिले। वाहिदी पर 1984 में एक यहूदी केंद्र पर हुई बमबारी में संलिप्त होने का आरोप रहा है। इसमें 85 लोग मारे गए थे। वाहिदी रक्षा मंत्री बनाए गए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications