वाईएसआर के निधन पर वाजपेयी ने शोक जताया
वाजपेयी ने अपने शोक संदेश में कहा, "वाईएसआर के निधन से मैं बहुत दुखी हूं। वह बहुत ही मेहनती, ऊर्जावान और समर्पित नेता थे। आंध्र प्रदेश ने एक प्रगतिशील नेता खो दिया।"
उन्होंने कहा, "मैं उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं और ईश्वर से कामना करता हूं कि वह शोक संतप्त परिवार को यह गहन दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।"
वाजपेयी ने इस हादसे में मारे गए अन्य चार लोगों की मौत पर भी शोक व्यक्त किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications