डेरा सच्चा सौदा को समारोह की इजाजत नहीं, विवाद टला
स्थानीय प्रशासन ने बुधवार देर रात रोहता गांव में डेरा को समारोह करने के लिए दी गई अनुमति वापस ले ली। अनुमति दिए जाने के विरोध में ही सिख नेताओं ने दिल्ली-आगरा राजमार्ग को बंद कर दिया था।
सिख नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को आगरा के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से मिलकर डेरा को दी गई अनुमति वापस लेने की मांग की थी। इन नेताओं ने प्रशासन को समारोह होने की स्थिति में हिंसा की चेतावनी भी दी थी।
आगरा के जिलाधिकारी श्याम कृष्णन ने संवाददाताओं को बताया कि वह कानून-व्यवस्था की स्थिति खराब नहीं होने दे सकते और इसीलिए उन्होंने डेरा को दी गई अनुमति वापस लेने का फैसला किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications