रेड्डी करिश्माई जन नेता थे : मीरा कुमार
उन्होंने इस त्रासद घटना पर शोक प्रकट करते हुए कहा कि रेड्डी के निधन से देश ने एक महान नेता खो दिया है। रेड्डी को ऐसे नेता के रूप में याद किया जाएगा जिन्होंने गरीबों और वंचितों के अधिकारों की रक्षा की और आंध्र प्रदेश के विकास में अहम भूमिका निभाई। मीरा कुमार ने रेड्डी के परिवार वालों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की है।
उन्होंने कहा, "रेड्डी जाने-माने सांसद, कुशल प्रशासक, चहुंमुखी विकास के लिए प्रयास करने वाले मुख्यमंत्री और करिश्माई जन नेता के रूप में याद किए जाएंगे। उन्होंने समावेशी विकास से लेकर समतावादी समाज के निर्माण जैसे उदात्त मूल्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता और अटूट लगन की बदौलत राज्य एवं राष्ट्र की राजनीति में अपनी खास पहचान बना ली थी।"
मीरा कुमार ने रेड्डी के साथ हेलीकॉप्टर हादसे में मारे गए अधिकारियों के प्रति भी संवेदना जताई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications