'भारत व चीन हासिल कर सकते हैं 6-8 प्रतिशत विकास दर'
कनाडा के दूसरे सबसे बड़े 'स्कॉटिया बैंक' की सर्वेक्षण रिपोर्ट के मुताबिक नए वातावरण में उभरते बाजार अंतर्राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था को आगे ले जाने में बड़ी भागीदारी निभाएंगे। इस बैंक का दुनिया के करीब 50 देशों में कारोबार है।
बैंक के मुख्य अर्थशास्त्री वारेन जस्टीन ने कहा, "जिस वर्ष में वैश्विक आर्थिक विकास दर में तीन फीसदी तक की कमी उस वर्ष में चीन और भारत में विकास दर छह से आठ प्रतिशत तक रहने का अनुमान है।"
इंडो एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications