रेड्डी की विरासत जिंदा रहेगी, दूसरों को प्रेरित करेगी : मनमोहन

रेड्डी की पत्नी विजय लक्ष्मी को भेजे शोक संदेश में प्रधानमंत्री ने कहा, "वाईएसआर की मौत मेरे लिए निजी क्षति है।"

उन्होंने रेड्डी को जनता, सहकर्मियों और आम आदमी द्वारा समान रूप से पसंद किए जाने वाला नेता करार देते हुए कहा कि वाईएसआर की आकस्मिक मौत की खबर से उन्हें बेहद दुख पहुंचा है।

गौरतलब है कि आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री की बुधवार को एक हेलीकाप्टर दुर्घटना में मौत हो गई थी। इस हादसे में चार अन्य लोग भी मारे गए। मनमोहन सिंह ने कहा, "उनकी मौत से उत्पन्न शून्य कभी नहीं भर सकेगा।"

यहां जारी बयान में प्रधानमंत्री ने कहा, "राजशेखर जी की मौत उनके जीवन की तरह ही आंध्र प्रदेश और देश की जनता की सेवा में हुई। उनकी आकस्मिक मौत से आंध्र प्रदेश ने अपना बेमिसाल नेता और देश ने एक ऐसा आदर्श मुख्यमंत्री खो दिया है जो अन्य राज्यों के लिए आर्दश था।"

उन्होंने कहा, "मैंने एक कीमती सहकर्मी खो दिया है जिन पर मैं समर्थन और विचारों के लिए निर्भर रहता था। राजशेखर जी का जीवन अथक प्रतिबद्धता और जनता विशेषकर गरीबों तथा वंचितों की सेवा का उदाहरण था। उनकी विरासत जिंदा रहेगी और आने वाले समय में बहुत से अन्य लेागों को प्रेरित करेगी।"

उन्होंने कहा कि रेड्डी ने अपने लंबे और उज्जवल राजनीतिक करियर में हर जगह अपनी विशिष्ट पहचान बनाई। प्रधानमंत्री ने कहा कि रेड्डी 28 वर्ष की आयु में राज्य विधानसभा के लिए चुने गए और चार बार लोकसभा के लिए निर्वाचित हुए।

कांग्रेस को उन्होंने अपरिमित योगदान दिया और आंध्र प्रदेश में लगातार दो बार पार्टी को जीत दिलवाई। आंध्र प्रदेश कांग्रेस समिति के अध्यक्ष के तौर पर उन्होंने 1998 में ऐतिहासिक पदयात्रा की जिसने उन्हें राज्य की जनता के करीब पहुंचा दिया।

उन्होंने कहा, "मुख्यमंत्री के रूप में राजशेखर जी को हमेशा आंध्र प्रदेश के विकास में उनकी ठोस प्रतिबद्धता और प्रशासनिक कौशल के लिए याद किया जाएगा।"

प्रधानमंत्री ने कहा कि दुख की इस घड़ी में उनकी पत्नी गुरशरण कौर भी शोकसंतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करती हैं। मनमोहन सिंह ने कहा, "मैं ईश्वर से कामना करता हूं कि वह इस अगाध निजी क्षति के क्षणों में आपको यह दुख सहने का हौंसला और धर्य दे। "

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+