आंध्र में रोसैया बन सकते हैं कार्यवाहक मुख्यमंत्री
सूत्रों के अनुसार 76 वर्षीय रोसैया को कार्यवाहक मुख्यमंत्री बनाए जाने पर राज्य कैबिनेट गुरुवार को फैसला करेगी।
सूत्रों के अनुसार रोसैया को मुख्यमंत्री भी बनाया जा सकता है हालांकि इस संबंध में अंतिम निर्णय कांग्रेस नेतृत्व लेगा।
रोसैया गत पांच दशकों से सक्रिय राजनीति में हैं। उन्हें वर्ष 2009 में चौथी बार राज्य विधान परिषद के लिए नामित किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications