उत्तर न देने पर छात्रों को करनी पड़ी शौचालय की सफाई
जिले के बेसिक शिक्षा अधिकारी अमर कांत सिंह ने गुरुवार को आईएएनएस को बताया कि यह घटना जिले के गौरा चौकी प्राथमिक विद्यालय की है, जहां बुधवार को एक अध्यापक ने कक्षा पांच के छात्रों से कुछ दिन पहले पढ़ाए गए एक पाठ से संबंधित प्रश्न पूछे। चार छात्र-छात्राएं जब एक प्रश्न का जवाब नहीं दे पाए तो अध्यापक ने उनसे जबरन शौचालय साफ कराया।
अधिकारी के मुताबिक छात्रों के साथ इस तरह के किसी भी कृत्य को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। घटना की जांच के आदेश दे दिए गये हैं। आरोपी अध्यापक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications