देश ने खो दिया माटी का सच्चा सपूत : एंटनी
रेड्डी को बरसों से जानने वाले एंटनी ने इस हादसे पर गहरा दुख और संताप व्यक्त किया है।
एंटनी ने कहा, "राष्ट्र ने जनता का नेता और आंध्र प्रदेश की जनता ने माटी का सच्चा सपूत खो दिया।"
रेड्डी और चार अन्य लोगों को ले जा रहा हेलीकाप्टर बुधवार सुबह 8.35 बजे हैदराबाद से रवाना हुआ था। बुधवार सुबह 9.45 बजे हेलीकाप्टर का एयर ट्रैफिक कंट्रोल से संपर्क टूट गया था। लापता होने के करीब 24 घंटे बाद हेलीकाप्टर का मलबा और पांचों शव एक पहाड़ से बरामद किए गए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications