कपड़ों से हुई रेड्डी के पार्थिव शरीर की शिनाख्त

राज्य के पुलिस महानिदेशक एस.एस.पी. यादव ने बताया, "हमें कपड़ों से उनकी शिनाख्त करनी पड़ी। पायलट खास तरह की वर्दी पहनते हैं और हम उनके शरीर पर वर्दी के हिस्से देख सकते हैं।"

मुख्यमंत्री, उनके विशेष सचिव और भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी पी. सुब्रमण्यम, मुख्य सुरक्षा अधिकारी एस.एस.सी. वेसेले, पायलट ग्रुप कैप्टेन एस.के.भाटिया और सह-पायलट एम.एस. रेड्डी के अवशेष हेलीकाप्टर के मलबे से बरामद किए गए हैं।

पुलिस प्रमुख ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए हेलीकाप्टर से कुर्नूल ले जाए गए।

यादव ने बताया कि हेलीकाप्टर अपने निर्धारित मार्ग से भटक गया था। उन्होंने कहा, "उसे किस वजह से मार्ग से हटना पड़ा इसका पता तकनीकी विशेषज्ञ लगाएंगे।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+