हेलीकाप्टर दुर्घटना के कारणों का पता नहीं : चिदंबरम
चिदंबरम ने गुरुवार को कहा, "मैं आधिकारिक तौर पर रेड्डी की दुखद मौत की पुष्टि करता हूं। परंतु मैं यह नहीं बता सकता कि इस हादसे की वजह क्या है। अभी इस बारे में कुछ कहना संभव नहीं है। हादसे की वजह के बारे में बाद में बात की जाएगी।"
उन्होंने कहा कि वायु सेना के एक विमान के चालक दल ने हेलीकाप्टर का पता लगाया। मुख्यमंत्री को ले जा रहा बेल-430 हेलीकाप्टर बुधवार सुबह लापता हो गया था।
कुर्नूल के नल्लामल्ला के जंगलों में गुरुवार सुबह मुख्यमंत्री और चार अन्य के शव बरामद किए गए। इन शवों का यहां पोस्टमार्टम किया जाएगा।
गौरतलब है कि हेलीकाप्टर में रेड्डी के साथ उनके विशेष सचिव पी. सुब्रमण्यम, मुख्य सुरक्षा अधिकारी ए. एस. सी. वेसले और दो कैप्टन एस. के. भाटिया व कैप्टन एम. एस. रेड्डी भी सवार थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications