भारत-अमेरिका मित्रता के प्रबल समर्थक थे रेड्डी : रोमर
रोमर ने एक बयान जारी कर कहा, "मुख्यमंत्री भारत-अमेरिका मित्रता और द्विपक्षीय संबंधों के प्रबल समर्थक थे। यह बात आंध्र प्रदेश और अमेरिका के लोगों के बीच मजबूत आर्थिक व पारिवारिक रिश्ते में दिखाई देती है।"
अमेरिकी सरकार की ओर से रोमर ने रेड्डी और उनके साथ हेलीकाप्टर हादसे में मारे गए दो अन्य अधिकारियों के परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट की।
गौरतलब है कि रेड्डी का हेलीकाप्टर बुधवार सुबह 8.35 बजे हैदराबाद से चित्तूर के लिए रवाना हुआ था। बुधवार सुबह 9.45 बजे हेलीकाप्टर का एयर ट्रैफिक कंट्रोल से संपर्क टूट गया। इस दौरान यह हादसे का शिकार हो गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications