रेड्डी के रूप में देश ने लोकप्रिय नेता खो दिया: आडवाणी
आडवाणी ने यहां जारी संदेश में कहा, "आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री के बारे में यह जानकर मुझे बेहद दुख पहुंचा है कि उनकी हेलीकाप्टर हादसे में मौत हो गई है।"
उन्होंने कहा, "वाईएसआर के निधन से आंध्र प्रदेश और देश की जनता ने बहुत ही योग्य और लोकप्रिय जननेता खो दिया है।"
आडवाणी ने कहा कि प्रदेश और मुख्यत: समाज निचले तबके के लिए रेडड्ी का योगदान सराहनीय है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications