ग्रेहाउंड के अनुभव दूसरी जगहों पर आजमाने के पक्ष में थे रेड्डी
रेड्डी ने फरवरी 2008 में आईएएनएस के साथ एक साक्षात्कार में कहा था, "ग्रेहाउंड ने राज्य में व्याप्त नक्सवाद को कमजोर करने में कामयाबी हासिल की है। मैं समझता हूं कि इस प्रयोग को उन सभी इलाकों में दोहराया जाना चाहिए जो इस समस्या से ग्रस्त हैं। मेरा मानना है कि सशक्त पुलिस कार्रवाई और सामाजिक-आर्थिक कार्यक्रम इस समस्या का समाधान है। जैसा कि मैं महसूस कर रहा हूं कि राज्य में स्थिति कमोबेश नियंत्रण में है। नक्सली किसी प्रमुख व्यक्ति को निशाना बनाने की कोशिश करते हैं, पर इससे साबित होता है कि उनकी मौजूदगी प्रतीकात्मक रह गई है।"
ग्रेहाउंड का गठन 1989 में किया गया। इस कमांडो बल पर उग्रवाद से निपटने की जिम्मेवारी रही है। खासकर, वाईएसआर के कार्यकाल में उसकी ताकत और सक्रियता में खास बदलाव हुआ। कई विशेषज्ञ तो इसे नेशनल सिक्योरिटी गार्ड से भी ज्यादा सक्षम मानते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
**


Click it and Unblock the Notifications