..जब एक महिला ने दी पति को मुखाग्नि
शहर के हितकारी नगर में रहने वाली रोली शुक्ला (28) ने समाज में कुछ लोगों के विरोध की परवाह न करते हुए बुधवार को अपने पति का वैदिक मान्यताओं के तहत अंतिम संस्कार किया।
कानपुर शहर के निवासी रिंकू पांडे ने गुरुवार को आईएएनएस को बताया कि रोली के पति फार्मासिस्ट दीपक शुक्ला (30) की एक दुर्घटना में मौत हो गई थी। बुधवार को पोस्टमार्टम हाउस में अंतिम दर्शन के लिए न तो दीपक की मां पहुंची और न भाई। शाम तक इंतजार करने के बाद रोली ने खुद अंतिम संस्कार करने का निर्णय लिया। रोली के इस फैसले का स्थानीय लोगों ने विरोध किया।
रिंकू ने कहा कि रोली ने विरोध को दरकिनार करते हुए अपने पति को मुखाग्नि देकर अंतिम संस्कार के सभी विधानों को पूरा किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications