हैदराबाद लाया जाएगा रेड्डी का शव
राज्य के वित्त मंत्री के. रोसैया ने संवाददाताओं को बताया कि कुर्नूल के नल्लामल्ला के जंगलों में गुरुवार सुबह मुख्यमंत्री और चार अन्य के शव बरामद किए गए। इन शवों का यहां पोस्टमार्टम किया जाएगा।
हेलीकाप्टर में रेड्डी के साथ उनके विशेष सचिव पी. सुब्रमण्यम, मुख्य सुरक्षा अधिकारी ए. एस. सी. वेसले और दो कैप्टन एस. के. भाटिया व कैप्टन एम. एस. रेड्डी भी सवार थे।
रोसैया ने कहा, "शवों की शिनाख्त कर पाना मुश्किल है। ऐसी आशंका है कि दुर्घटना के बाद हेलीकाप्टर में आग लग गई थी।"
हैदराबाद में रेड्डी के शव को लाने के बाद उसे मुख्यमंत्री कार्यालय परिसर में रखा जाएगा। उनका शव लाल बहादुर शास्त्री मैदान में शुक्रवार सुबह 10 बजे रखा जाएगा ताकि लोग अपने इस नेता को आखिरी विदाई दे सकें।
रेड्डी के शव को शुक्रवार को दिन में एक बजे उनके गृह नगर कड़प्पा के पुलवेंदुला ले जाया जाएगा जहां उनका अंतिम संस्कार होगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications