रेड्डी की मौत पर भाजपा ने ध्वज झुकाए
पार्टी अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने कहा, "हम सभी शोक संतप्त हैं।" सिंह ने कहा कि उन्होंने पार्टी मुख्यालयों पर ध्वज झुकाने का आदेश दिया है।
सिंह ने कहा, "रेड्डी की आकस्मिक मौत ने आंध्र प्रदेश और देश के राजनीतिक में एक शून्य उत्पन्न कर दिया है।"
उन्होंने वाईएसआर के रूप में लोकप्रिय रेड्डी को माटी का लाल बताते हुए कहा कि उन्होंने हमेशा गरीबों के लिए काम किया और सुशासन के लिए जाने गए।
गौरतलब है कि रेड्डी का हेलीकाप्टर बुधवार सुबह 8.35 बजे हैदराबाद से रवाना हुआ था। बुधवार सुबह 9.45 बजे हेलीकाप्टर का एयर ट्रैफिक कंट्रोल से संपर्क टूट गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications