कांग्रेस के कार्यालयों पर पार्टी ध्वज झुकाए गए
नई दिल्ली, 3 सितम्बर (आईएएनएस)। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता वाई.एस. राजशेखर रेड्डी की एक हेलीकाप्टर दुर्घटना में मौत होने के बाद पार्टी ने गुरुवार को देश भर में अपने कार्यालयों को पार्टी ध्वज झुकाने का आदेश दिया।
पार्टी प्रवक्ता जयंती नटराजन ने रेड्डी की मौत को राज्य और कांग्रेस के लिए भारी क्षति करार दिया। नटराजन ने यह बात रेड्डी सहित चार अन्य व्यक्तियों के शवों की बरामदगी के बाद कही।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications