इंडोनेशिया में भूकंप: मृतकों की संख्या 49 हुई (लीड-2)
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार अभी भी बड़ी संख्या में लोग लापता बताए जा रहे हैं। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 7.3 मापी गई थी। भूकंप का केंद्र पश्चिमी जावा के बंदुंग शहर से 142 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में था।
पश्चिमनी जावा आपदा राहत समन्वय एजेंसी के अधिकारी फामी अजहर ने कहा कि भूकंप में 49 लोगों की मौत हो चुकी है। उन्होंने कहा कि मृतकों की संख्या बढ़ने का आशंका है।
अधिकारियों के अनुसार पश्चिमी जावा में 18,000 से अधिक मकान तबाह हो गए और 5,000 से अधिक लोग बेघर हो गए हैं। भूकंप की वजह से चिंजूर जिले में भूस्खलन की भी खबर है। यहां कम से कम 46 लोग दब गए थे।
इंडोनेशियाई स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार भूकंप में 422 लोग घायल हो गए। प्रभावित लोगों की सहायता के लिए संयुक्त मानवीय सहायता मामलों की समन्वय समिति ने पश्चिमी जावा में एक दल भेजा है।
दल में विश्व खाद्य कार्यक्रम और फिल्ड सपोर्ट विभाग के विशेषज्ञ शामिल हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications