हेलीकाप्टर हादसे में रेड्डी की मौत, शव बरामद (लीड-2)

इससे पहले गृहमंत्री पी. चिदंबरम ने भी रेड्डी की हेलीकाप्टर दुर्घटना में मौत हो जाने की पुष्टि की। रेड्डी को ले जा रहा हेलीकाप्टर लापता होने के 24 घंटे बाद गुरुवार सुबह कुर्नूल जिले में घने जंगलों में एक पहाड़ पर मिला।

हेलीकाप्टर में रेड्डी के साथ उनके विशेष सचिव पी. सुब्रमण्यम, मुख्य सुरक्षा अधिकारी ए. एस. सी. वेसले और दो कैप्टन एस. के. भाटिया व कैप्टन एम. एस. रेड्डी भी सवार थे।

पीमएओ के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, "शव बरामद कर लिए गए हैं। उन्हें पोस्टमार्टम के लिए हैदराबाद ले जाया जाएगा।"

मुख्यमंत्री की मौत से कांग्रेस स्तब्ध है। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी के गुरुवार को हैदराबाद पहुंचने की संभावना है।

कांग्रेस प्रवक्ता जयंती नटराजन ने कहा, "रेड्डी की मौत कांग्रेस के लिए बहुत बड़ी क्षति है। वह प्रगतिशील मुख्यमंत्री थे। वह राज्य और कांग्रेस के प्रभावशाली और सफल नेता थे। वह बेहद व्यवहारिक थे और हमेशा विशिष्ट लक्ष्य पूरे करना चाहते थे। वह हमेशा सक्रिय रहते थे।"

विधि मंत्री एम. वीरप्पा मोइली और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री पृथ्वीराज चव्हाण बुधवार शाम ही हैदराबाद चले गए थे। वह पार्टी को सभी घटनाओं से अवगत करा रहे हैं।

रेड्डी की मौत की खबर मिलते ही पूरा आंध्र प्रदेश शोक में डूब गया। मुख्यमंत्री कार्यालय और गांधी भवन में रेड्डी के चाहने वाले विलाप करते देखे गए। कांग्रेस के एक कार्यकर्ता ने बिलखते हुए कहा, "वह मेरे भगवान हैं। मैं यह नहीं मान सकता है वह अब जीवित नहीं हैं।"

एक अन्य कांग्रेसी कार्यकर्ता ने कहा, "उन्होंने राज्य में गरीबों के लिए राजीव आरोग्यश्री योजना के जरिए ढेर सारे लोगों को जीवन दिया। कोई सोच भी नहीं सकता कि उनके जीवन का अंत इस तरह होगा।"

रेड्डी का हेलीकाप्टर बुधवार सुबह 8.35 बजे हैदराबाद से चित्तूर के लिए रवाना हुआ था। बुधवार सुबह 9.45 बजे हेलीकाप्टर का एयर ट्रैफिक कंट्रोल से संपर्क टूट गया था।

रेड्डी को आखिरी बार साविर्जनक तौर पर बुधवार सुबह देखा गया था। उन्हें चित्तूर में 'रक्षा बंदा' योजना की शुरुआत करनी थी। बुधवार सुबह मुख्यमंत्री ने चित्तूर के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को सूचना दी कि वह जिले अनुप्पाल्ले गांव का दौरा करेंगे जहां उन्हें इस योजना का शुभारंभ करना था।

गौरतलब है कि राज्य विधानसभा के बजट सत्र के समाप्त होने के एक दिन बाद ही रेड्डी ने अनुप्पाल्ले गांव का अचानक दौरा करना तय किया था ताकि वह लोगों की समस्याओं को जान सकें।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+