मुद्रास्फीति की दर में मामूली वृद्धि, पर शून्य से नीचे
वर्ष 1995 में थोक मूल्य सूचकांक पर आधारित नए सूचकांक की शुरुआत के बाद से पहली बार छह जून को समाप्त हुए सप्ताह के दौरान मुद्रास्फीति की दर नकारात्मक हुई थी।
पिछले माह की 22 तारीख को समाप्त सप्ताह के दौरान सभी वस्तुओं के सूचकांकों में मामूली वृद्धि दर्ज की गई।
नकारात्मक मुद्रास्फीति से आशय संबंधित सप्ताह के दौरान औसत थोक मूल्यों के पिछले वर्ष की समान अवधि के औसत थोक मूल्यों की तुलना में कम होना है। यह जरूरी नहीं है कि इससे खुदरा मूल्यों के बारे में पता चले।
सप्ताह के दौरान प्राथमिक वस्तुओं का सूचकांक 268.4 से 0.7 फीसदी बढ़कर 270.4 हो गया जबकि विनिर्मित वस्तुओं के सूचकांक में 0.5 फीसदी की वृद्धि हुई और यह 206.4 से बढ़कर 207.5 हो गया।
ईंधन और बिजली सूचकांक में अपेक्षाकृत ज्यादा बढ़ोत्तरी हुई और यह 1.5 फीसदी बढ़कर 338.2 से 343.3 हो गया।
इस साल 27 जून को समाप्त सप्ताह के दौरान वास्तविक मुद्रास्फीति की दर शून्य से 1.09 फीसदी नीचे रही।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications