सब्जी विक्रेता की पीट-पीटकर हत्या
पुलिस ने बुधवार को बताया कि मंगलवार की शाम बेतिया के सब्जी बाजार में काला चंद्रकार अपने पुत्र बलिराम चंद्रकार के साथ खीरे बेच रहे थे कि वजीद मियां नाम का एक व्यक्ति खरीदारी करने आया। वजीद ने मूल्य कम करने को कहा परंतु चंद्रकार ने इंकार कर दिया। इसी को लेकर दोनों में बहस हो गई।
इसके बाद वजीद वहां से चला तो गया परंतु फिर वह कुछ लोगों के साथ आया और चंद्रकार को पीट-पीटकर बुरी तरह घायल कर दिया। चंद्रकार को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां मंगलवार देर रात उसकी मौत हो गई।
इधर, बेतिया के पुलिस उपाधीक्षक सुशांत कुमार सरोज ने बताया कि इस मामले की प्राथमिकी दर्ज करा दी गई है जिसमें चार लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है परंतु वे फरार बताये जा रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications