अमेरिका और क्यूबा में डाक सेवाओं की बहाली पर चर्चा
वाशिंगटन, 2 सितम्बर (आईएएनएस)। अमेरिका और क्यूबा 46 वर्षो के अंतराल के बाद प्रत्यक्ष डाक सेवाएं बहाल करने के बारे में इसी महीने बातचीत करेंगे।
समाचार एजेंसी ईएफई के अनुसार डाक सेवाओं की बहाली से संबद्ध प्रस्तावित बैठक हवाना में होगी। स्पेनिश भाषा के समाचार पत्र 'एल नूएवो' ने यह जानकारी अमेरिकी विदेश विभाग के अधिकारियों के हवाले से दी है।
इससे पहले गत जुलाई में अमेरिका और क्यूबा ने आव्रजन के मसले पर बातचीत की थी। अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा पदभार संभालने के साथ ही क्यूबा से रिश्ते सुधारने का प्रयास कर रहे हैं। अप्रैल में ओबामा ने क्यूबा की यात्रा पर लगा प्रतिबंध हटा लिया था।
गत 31 मई को क्यूबा ने आव्रजन मामले पर बातचीत शुरू करने के निमंत्रण को कबूल करने के साथ ही साथ दोनों देशों के बीच डाक सेवाओं की बहाली पर चर्चा करने पर सहमति व्यक्त की थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications