घुसपैठ की कोशिश नाकाम, 5 आतंकवादी ढेर
राज्य के बांदोपोरा जिले के गुरेज सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर तैनात चौकस सुरक्षाकर्मियों की निगाह तड़के पाकिस्तान की ओर से सीमा में दाखिल होने की कोशिश कर रहे घुसपैठियों के समूह पर पड़ी।
रक्षा विभाग के प्रवक्ता कर्नल उमा महेश्वर ने आईएएनएस को बताया, "ललकारे जाने पर आतंकवादियों ने सुरक्षाकर्मियों पर गोलियां बरसानी शुरू कर दीं। दोनों ओर से भीषण गोलीबारी में अब तक पांच आतंकवादी मारे जा चुके हैं।" ताजा खबर मिलने तक मुठभेड़ जारी थी।
इससे पहले बारामूला जिले में मंगलवार दोपहर को आतंकवादियों और सुरक्षाकर्मियों के बीच हुई मुठभेड़ एक विशेष पुलिस अधिकारी (एसपीओ)मारा गया और एक जवान घायल हो गया।
पुलिस ने बताया कि सुरक्षाकर्मियों को वन क्षेत्र में आतंकवादियों के एक समूह के छुपे होने का सुराग मिला था। इसके बाद इलाके की घेराबंदी की गई। इस पर छुपे हुए आतंकवादियों ने सुरक्षाकर्मियों पर गोलियां बरसानी शुरू कर दीं। इसी दौरान एक एसपीओ की मौत हो गई जबकि एक सुरक्षाकर्मी घायल हो गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications