भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के सुधार की मांग दोहराई
विदेश राज्य मंत्री प्रनीत कौर ने स्लोवेनिया के ब्लेड रिसोर्ट में आयोजित ब्लेड स्ट्रेटजिक फोरम में '21वीं सदी के लिए नया वैश्विक शासन' विषय पर भारत का पक्ष प्रस्तुत किया।
विदेश मंत्रालय की ओर से मंगलवार को यहां जारी एक बयान में कहा गया है कि कौर ने इस बात पर जोर दिया कि सुरक्षा परिषद में स्थायी व अस्थायी दोनों श्रेणी की सदस्यता के जरिए विकासशील देशों को अधिक प्रतिनिधित्व देना इस वैश्विक संस्था के प्रभाव को बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण होगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications