आतंकवादियों के लिए पारगमन क्षेत्र है बांग्लादेश : पुलिस

भारत स्थित आतंकवादी संगठन आसिफ रेजा कमांडो फोर्स(एआरसीएफ) के एक शीर्ष कमांडर ने बांग्लादेश की पुलिस को इसकी जानकारी दी है। उससे यह जानकारी भी मिली है कि दक्षिण एशिया में सक्रिय आतंकवादी संगठनों के सदस्य बांग्लादेश में पनाह लेते रहे हैं। भारतीय आतंकवादी मुफ्ती ओबैदुल्ला ने बताया है कि बांग्लादेश में कई आतंकवादी संगठनों ने अपने सदस्यों को प्रशिक्षित करने और उन्हें पनाह देने के लिए ढांचा तैयार किया है।

'डेली स्टार' अखबार ने उसके द्वारा दी गई जानकारी को प्रमुखता से प्रकाशित किया है। खबर में कहा गया है कि आतंकवादियों की बांग्लादेश से होकर आवाजाही होती रही है। एआरसीएफ पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन लश्करे तैयबा के लिए काम करता रहा है।

ओबैदुल्ला के मुताबिक पाकिस्तानी आतंकवादी जम्मू-कश्मीर में अपनी साजिश को अंजाम देने के बाद बांग्लादेश होकर पाकिस्तान भाग जाते हैं। इस आतंकवादी ने हबिगंज इलाके में जिस 'नूर शाह इस्लामी किंडरकार्टेन' की स्थापना की थी, वास्तव में वह आतंकवादी ठिकाना था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

**

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+